25 को युवा संसद में जेन-जी संग संवाद करेंगे सुनील आंबेकर
कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 25 अगस्त को 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई सभागार में होने वाले इस आयोजन में विचारक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य अतिथि होंगे। वे जेन-जी से सीधे संवाद कर नई पीढ़ी के विचारों, आकांक्षाओं और चुनौतियों को जानेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समकालीन सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रीय विषयों पर विचार साझा करने का मंच उपलब्ध कराना है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विवि केवल डिग्री देने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और दृष्टिकोण को विकसित करने का स्थान भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.