मोतिहारी, सितम्बर 21 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले के इतिहास में पहली बार आसमान में रोमांच का नजारा दिखेगा। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 25 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में एयर शो करेगी। करीब एक घंटे के इस शो में वायु सेना के 9 हॉक विमान 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए हवा में तिरंगा बनाएंगे और हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। एयर शो को लेकर जिला प्रशासन व वायु सेना की टीम ने तैयारी शुरु कर दी है। सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण को लेकर पुख्ता तैयारी की जा रही है। विमानों के बीच की दूरी 5 मीटर से भी होती है कम

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भारतीय वायु सेना के 9 लाल और सफेद हॉक एमके 132 विमानों के साथ प्रदर्शन करती है। भारत में हिन्दुस्तान ...