कानपुर, मई 12 -- कानपुर। केंद्रीय भूतल, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली आवास पर सोमवार को सांसद रमेश अवस्थी ने मुलाकात की। रिंग रोड और एलिवेटेड रोड के शिलान्यास पर गडकरी ने सहमति दी। कहा कि दोनों कार्यों का शिलान्यास अलग-अलग स्थानों पर होंगे। एलिवेटेड रोड का कानपुर महानगर में और रिंग रोड का शिलान्यास समारोह कानपुर देहात में होगा। शहर के शिलान्यास कार्य की जिम्मेदारी रमेश अवस्थी और कानपुर देहात की सांसद देवेंद्र सिंह भोले को सौंपी गई है। रमेश अवस्थी ने बताया कि 25 मई को रामादेवी से गोलचौराहे तक एलिवेटेड रोड का शिलान्यास लगभग तय है। बुधवार या गुरुवार को इसका आधिकारिक एलान हो जाएगा। रमेश अवस्थी ने कानपुर के लिए प्रस्तावित लगभग 988 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। गडकरी न...