जमशेदपुर, मार्च 21 -- झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति 25 मार्च को जमशेदपुर के दौरे पर आएगी। समिति जमशेदपुर दोपहर एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी और 2:30 बजे से उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ वहीं पर बैठक करेगी। समिति हजारीबाग से आ रही है जबकि रात्रि विश्राम के बाद 26 मार्च को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गढ़वा रवाना हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...