शामली, मई 27 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव अम्बेहटा याकूबपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध 11 केवी फीडर पर लगे 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल व वायरिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में विद्युत विभाग की ओर से थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गिरधारी लाल ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 मई 2026 की सुबह करीब साढ़े छह बजे विभागीय कर्मचारी को सूचना मिली कि अम्बेहटा एजी (कृषि) फीडर पर स्थापित 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया है। चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर की 11 केवी लाइन काटी और फिर ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से तेल तथा वायरिंग निकाल ली।विद्युत विभाग के अवर अभियंता गिरधारी लाल की ओर से थाना भवन थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिल...