रामपुर, नवम्बर 27 -- सीडीओ गुलाब चंद्र के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मत्स्य विभाग द्वारा विकास खंड चमरौआ के नुमाइश ग्राउंड में पट्टाधारकों को कुपोषित बच्चों के परिवारों के प्रति सप्ताह एक किलोग्राम मछली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा मौके पर उपस्थित 25 कुपोषित बच्चों को प्रोटीनयुक्त डाइट उपलब्ध कराए जाने के लिए मछली उपलब्ध कराई गई। इस अवसर मत्स्य विभाग के कर्मचारी मुगास जुबैर, मत्स्य विकास अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से कांति गंगवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...