25 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, जुर्माना वसूला
मथुरा, मई 15 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 25 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुएRs.14 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के निर्देशन में गुरुवार को लक्ष्मी नगर यमुनापार में प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान टीम द्वारा सघन जांच करते हुए यमुनापार लक्ष्मीनगर क्षेत्र से लगभग 25 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। उक्त प्रकरण में कठोर कार्यवाही करते हुएRs.14 हजार 500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अभियान में ईटीएफ टीम के साथ टीम लीडर विजय वीर सिंह, राजेश कुमार तथा नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा समस्त व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से पुनः अपील की गई है कि वे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.