25 किमी की कांवड़ यात्रा कर लकरगड़ढा एवं देवपहाड़ी शिव मंदिर में जलार्पण किया
गिरडीह, अगस्त 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। सावन महीने की तीसरी सोमवारी एवं नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को देवरी के गुनियाथर पंचायत अन्तर्गत बाबा जिरानाथ महादेव मंदिर स्थित उत्तर वाहिनी तेलंगा नदी से लकरगड़ढा महादेव मंदिर व देव पहाड़ी शिव मंदिर तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कांवरियों के जत्था ने तेलंगा नदी में पवित्र जल भरकर करीब 25 किलोमीटर दूरी तक कांवर यात्रा निकालकर लकरगड़ढा महादेव मंदिर एवं देवपहाड़ी शिव मंदिर में विधिवत जलार्पण किया। झारखंड-बिहार सीमा के पास स्थित गुनियाथर के तेलंगा नदी में श्रद्धालु कांवड़ियों ने करीब पांच बजे सुबह जल भरकर बाबा जिरनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद लकरगड़ढा एवं देव पहाड़ी के लिए पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- 35 किमी चलकर जनकपुर पहुंचा 400 कांवड़ियों का जत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.