गोरखपुर, जुलाई 13 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाने के लिए 25 एकड़ जमीन का मामला स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच गया है। मंत्रालय में बताया गया है कि जमीन न मिलने की वजह से सुपर स्पेशियलिटी वार्ड नहीं बन पा रहा है। इस वार्ड के बनने से अन्य सेवाओं का विस्तार भी एम्स में होना है। इसकी जानकारी एम्स के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. डॉ. हेमंत कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित सीएम योगी आदित्यनाथ को दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और सीएम की पहल पर जल्द ही एम्स को जमीन मिल जाए। एम्स में दिनों दिन मरीजों का लोड बढ़ता जा रहा है। ओपीडी की स्थिति यह है कि हर दिन चार हजार से अधिक मरीज एम्स में पहुंच रहे हैं। कभी-कभी यह ओपीडी पांच हजार के पार भी चली जाती है। इमरजेंसी और ट्रामा क...