25 उत्कृष्ट सांसदों की सूची में शामिल हुए घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय
मऊ, जुलाई 9 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय को देश के 25 उत्कृष्ट सांसदों की सूची में शामिल होने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने कहा कि देश के उत्कृष्ट सांसदों की सूची में स्थान मिलना यह उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि घोसी लोकसभा की जनता के विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद का सम्मान है। सांसद ने कहा कि वह घोसी लोकसभा क्षेत्र की जनता की आवाज मजबूत तरीके से संसद में रखेंगे और सरकार को विकास कार्य कराने और समस्याओं के समाधान के लिए बाध्य करेंगे। घोसी लोकसभा क्षेत्र के जनता ने जिस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए उन्हें लोकसभा में भेजा है, वह जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनता की हर समस्या का समाधान कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध और प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.