सासाराम, मई 18 -- सासाराम। स्थानीय निकाय के सक्षमता तीन-चार में सफल व काउंसिलिंग से वंचित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच सोमवार को हुई। डीपीओ निशांत गुंजन ने बताया कि 41 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होना था। जबकि 25 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे थे। जिनके प्रमाण पत्रों की जांच की गई। बताया कि काउंसिलिंग को लेकर पांच काउंटर बनाए गए थे। बताया कि सबसे पहले ऑनलाइन अटेंडेंस व बायोमेट्रिक मिलान किया गया। फिर आवंटित काउंटर पर सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच की गई। हि.प्र यह भी पढ़ें- 25 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच यह भी पढ़ें- भागलपुर : सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...