सीवान, अप्रैल 22 -- सिसवन। मधवापुर कठतल गांव स्थित श्री हर्षीतेश्वर शिव शक्ति मंदिर परिसर में 25 अप्रैल से प्रतिष्ठात्मक श्रीराम महायज्ञ सह तृतीय वार्षिक उत्सव शुरू होगा। इस महायज्ञ के लिए पंडित लक्ष्मी निधि मिश्रा को यज्ञ का आचार्य चुना गया है। जबकि, नवीन सिंह और रीना देवी मुख्य यजमान होंगे। विश्वजीत प्रसाद ने बताया कि 25 अप्रैल को कलश यात्रा, पंचांग पूजन , मंडप प्रवेश, 26 अप्रैल को बेदी स्तंभ पूजन, अरणी मंथन जलाधिवास, आरती 27 अप्रैल को अन्न अधिवास स्वाहाकार आरती 28 अप्रैल को नगर भ्रमण, 29 अप्रैल को बेदी स्तंभ पूजन ,मूर्ति न्यास, 30 अप्रैल को महाभिषेक व महाशृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...