बक्सर, अप्रैल 13 -- पेज तीन के लिए ------ चौसा, एक संवाददाता। नगर निकाय के सशक्त स्थाई समिति के नये सदस्यों के निर्वाचन की तिथि में विस्तार किया गया है। नगर आवास एवं विकास विभाग ने इस मामले में पत्र जारी कर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) को जानकारी और दिशा-निर्देश दिया है। नगर आवास एवं विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार ने डीएम को भेजे गए पत्र में बताया है कि नगर निकाय के सशक्त स्थाई समिति के नये सदस्यों के निर्वाचन की तारीख पूर्व में 15 से 20 अप्रैल तक निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 15 से 25 अप्रैल तक कर दिया गया है। वहीं इस मामले में स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड सदस्य शैल कुमारी, हृदय नारायण सिंह, रंजु कुमारी, नयन तारा देवी, पुष्पा देवी, साजिदा बेगम, अंजु कुमारी, पार्वती देवी, शीला देवी, छोटे लाल चौधरी और दिनेश कुमार ने सशक्त स...