गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के मद्देनजर गिरिडीह जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी/निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने आदेश जारी कर 25 अप्रैल 2026 शनिवार तक सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे पूर्वाह्न तक करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय 22 अप्रैल को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिया गया। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के चैप्टर IV के तहत भीषण गर्मी को आपदा मानते हुए यह कदम उठाया गया है। ज्ञापांक 584, दिनांक 22.04.2026 से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और 25 अप्रैल शनिवार तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- अरवल जिले में साढ़े 12 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश ...