पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते बुखार के मामलों को देखते हुए विशेष फीवर सर्वे अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रखंड के सभी गांवों में घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की पहचान की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की टीम प्रत्येक घर का दौरा कर संभावित मरीजों का सर्वे करेगी। जिन लोगों में बुखार के लक्षण पाए जाएंगे, उनका तुरंत मलेरिया जांच भी किया जाएगा, ताकि समय रहते उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फैलने वाली मौसमी बीमारियों, खासकर मलेरिया पर नियंत्रण पाना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के...