काशीपुर, अप्रैल 21 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में कुमाऊं मंडल स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लगने वाले रोजगार मेले का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। इसमें सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...