दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर शुक्रवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में दुमका जिले के सभी प्रखंडों में एकसमान एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले की 206 ग्राम पंचायतों में सक्रिय कुल 1287 आजीविका ग्राम संगठनों की महिलाओं ने विशेष बैठकें आयोजित कर राज्य स्थापना दिवस को सामूहिक उत्साह, गौरव और जिम्मेदारी के साथ मनाया। ग्राम संगठनों की महिलाओं ने झारखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, सामाजिक परिवर्तन और ग्रामीण आजीविका में आए सकारात्मक बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य शपथ, जेंडर समानता, तथा समूह के 10 सूत्रों के पालन का संकल्प लिया। वहीं अगले पांच वर्षों में सामाजिक-आर्थिक उन्नति, आजीविका विविधीकरण और सामुदायिक नेतृत्व को और मजबूत बनाने पर वि...