सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 25वीं जिला फुटबॉल लीग-2026 की तैयारी को लेकर बुधवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएसए के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव ने की। इसमें जिला फुटबॉल लीग-2026 के आयोजन का 24 जून से 1 जुलाई तक कराने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 25 पंजीकृत टीमों और महिला वर्ग की 6 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पुरुष वर्ग की टीमों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के सभी लीग मैच सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में, जबकि ग्रुप-सी, ग्रुप-डी और ग्रुप-ई के मुकाबले खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले जाएंगे।डीएसए यह भी पढ़ें- 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 16 जून से के सचिव दिलदार ...