नई दिल्ली, मार्च 25 -- घरेलू गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। दावा किया जा रहा है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का 'गैप' बढ़ा दिया गया है। इन दावों के अनुसार नई समय-सीमा कुछ इस प्रकार बताई जा रही थी-पीएमयूवाई (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) कनेक्शन के लिए: 45 दिनगैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल (सामान्य एकल सिलेंडर) कनेक्शन के लिए: 25 दिनगैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल (सामान्य दोहरे सिलेंडर) कनेक्शन के लिए: 35 दिनसरकार का स्पष्टीकरण और असली नियम अब सरकार के सूत्रों ने इन दावों को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की बुकिंग की समय-सीमा को लेकर कई भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। जनता से ऐसी अफवाहों पर...