कानपुर, जून 26 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में 2492 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। वहीं, 448 छात्रों को पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को पीएचडी मिलेगी। संस्थान जल्द पदकों की सूची जारी करेगा। उन्हें मुख्य अतिथि पदक व डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के स्पेस विभाग के इन-स्पेस (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड अथॉराइजेशन सेंटर) के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका होंगे। आईआईटी कानपुर का 59वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। समारोह की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इस साल दीक्षांत में 1099 छात्रों को स्नातक की डिग्री, 871 छात्रों को परास्नातक की डिग्री और 492 छात्रों को ई-मास्टर की डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं, समारोह में हिस...