भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में वाहन कर बकाया रखने वाले 246 वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग सख्ती बरतने की तैयारी में है। विभाग की ओर से ऐसे सभी डिफॉल्टरों को 31 मार्च तक का अंतिम समय दिया गया है। निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अनुसार इन वाहन मालिकों पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद अब तक राशि जमा नहीं की गई है, जिससे विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि चिह्नित वाहन मालिकों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि तय समय तक बकाया टैक्स जमा नहीं किया जाता है तो संबंधित वाहन स्वामियों की आईडी ब्लॉक कर दी जाएगी। इसके अलावा वाहनों की ऑनलाइन जांच भी की जाएगी। जिसमें कागजात की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.