244 रनों से हारने के बावजूद टीम इंडिया को मिली राहत, मैट हेनरी नहीं खेलेंगे आखिरी वनडे
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- मैट हेनरी की कातिलाना गेंदबजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे में 244 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई। यह न्यूजीलैंड की वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी जीत तो भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के रूप में तीन बड़े विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी थी। 334 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया इन झटको से उबर ही नहीं पाई और पूरी टीम 27वें ओवर में 89 के स्कोर पर सिमट गई। मैट हेनरी को उनकी लाजवाब परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 5 मैच की यह सीरीज में अब भारत 2-1 से आगे है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रविवार, 15 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है। हालांकि भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.