लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। नगर निगम के त्रिलोक नाथ सभागार में बुधवार को स्वच्छता कर्मियों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और एचसीएल फाउंडेशन का सहयोग रहा। शिविर में कुल 241 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैंसर स्क्रीनिंग की गई। जांच के उपरांत 96 सफाई कर्मियों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द कुमार राव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन. सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...