महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बड़ी जीत हुई है। हाईकोर्ट ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व निभा रहे शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के बराबर वेतन दिए जाने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापकों में खुशी की लहर है। जल्द ही इन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन मिलने की उम्मीद है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापकों से कम वेतन मिलता है। पदोन्नति के बाद सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक बनने के बाद इनका भी वेतन बढ़ जाता है। लेकिन प्राथमिक विद्यालयों पर 2016 से व जूनियर विद्यालयों पर 2008 से पदोन्नति नहीं हुई है। जिससे जिले के साथ ही प्रदेश भर में हजारों शिक्षकों को पदोन्नति लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि पद...