2400 रुपये प्रति कुंतल की दर से शुरू हुई मक्का की खरीद
मैनपुरी, जून 15 -- मैनपुरी के मक्का किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। 15 जून से मैनपुरी में किसानों से मक्का की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए विपणन शाखा ने नौ मक्का खरीद केंद्र बनाए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे नजदीकी मक्का केंद्रों पर जाकर अपनी मक्का बेच सकते हैं। सरकार ने 2400 रुपये प्रति कुंतल के समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदने का फैसला किया है। किसान मक्का बेचने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट fcs.up.nic.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाएं। किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे से भी पंजीकरण किया जा सकता है। एडीएम श्यामलता आनंद ने बताया कि पंजीकरण के लिए किसानों को कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के पहले पेज की छायाप्रति, आधार कार्ड साथ लाना होगा। मक्का की बिक्री करने में कोई समस्या आए तो कंट्रोल रूम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.