सोनभद्र, अप्रैल 24 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुरुवार को एक कार से 20 पेटियों में भरी 480 कैन अवैध बीयर बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस की तरफ से गुरुवार को म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 20 पेटियों में कुल 480 कैन, लगभग 240 लीटर अवैध किंगफिशर बीयर बरामद हुई। मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल साहनी पुत्र विनय साहनी निवासी वाजितपुर थाना बोचहा जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तस्कर...