240 रामभक्त अयोध्या धाम के लिए रवाना
गौरीगंज, मार्च 29 -- मुसाफिरखाना। विकास खंड की ग्राम पंचायत पलिया पूरब से रविवार की सुबह करीब 240 रामभक्त अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश ने किया। सुबह 5 बजे रवाना हुए जत्थे में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। आयोजक सतीश ने बताया कि सभी यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। जिससे वे सुरक्षित रूप से राम मंदिर में दर्शन कर सकें। गांव में इस धार्मिक यात्रा को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.