गया, अप्रैल 18 -- शादी-विवाह के सीजन में शराब की तस्करी बढ़ गयी है। उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब व बियर की खेप लदी कार पकड़ी गई। दो महिला चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शराब की बड़ी खेप ले जाने की मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम को अलर्ट किया गया। मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में टीम सक्रिय हो गयी। बारा पावर ग्रिड के पास शुक्रवार की रात शक के आधार पर एक चरपहिया टाटा सफारी को पकड़ा गया। जांच में सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स से अंग्रेजी शराब वाली ट्रेटा पैक व बियर निकली। 240 ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब और 432 पीस बियर जब्त की गई। द...