आगरा, मार्च 1 -- फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि योजना के तहत 24 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 47 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों के नवनिर्माण और कायाकल्प को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वीकृत की गई है। सभी मार्गों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेंगे और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इन सड़कों में मुख्य रूप से श्यामो बमरौली कटारा से सोनागढ़ी तक मार्ग, इस्लामपुर से नगला बहा होते हुए विजय मल्हेला तक मार्ग, गढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.