सिद्धार्थ, जून 20 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 24.21 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मत से मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं व पंचायत स्तर पर संचालित कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मौजूद रहे।नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने क्षेत्रीय विकास को गति देने, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों की मजबूती और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिल सकती है। बैठक के दौरान विभन्नि विभाग...