चम्पावत, अप्रैल 26 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। आंगनबाड़ी वर्कर्स का 24 हजार रुपया मानदेय आदि की विभिन्न मांगों को लेकर लोहाघाट और बाराकोट में 23 वें दिन भी धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है वह धरने से नहीं उठेंगी। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर्स 23 वें दिन भी धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की जायजा मांग पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 24 हजार रुपया मासिक मानदेय की मांग पूरी नहीं होती है वह धरने से नहीं उठेंगी। इसके साथ ही बायोमैट्रिक हटाने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार के आधार पर पदोन्नति की मांग उठाई। इस मौके पर प्रेमलता पंत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.