लखनऊ, अप्रैल 7 -- - कैबिनेट बैठक में आठ निवेश प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति, जल्द जारी होगी एलओसीलखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश में 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश से आठ और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें शाहजहांपुर, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आठ औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। सभी कंपनियों को जल्द लेटर आफ कंफर्ट (एलओसी) जारी किया जाएगा।कैबिनेट ने जिन निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की, उनमें शाहजहांपुर में ओएफबी टैंक प्राइवेट लिमिटेड को 589.98 करोड़ रुपये की लागत से एग्रो केमिकल्स प्लांट स्थापित करने करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा गोरखपुर मे...