प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के 24 स्टेशनों पर "एक स्टेशन एक उत्पाद" योजना लागू की जा रही है। इसके तहत स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ से आवेदन मांगे गए हैं।सोनभद्र, मीरजापुर, विंध्याचल, चुनार, मानिकपुर, प्रयागराज-छिवकी, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, इटावा और खुर्जा समेत चिन्हित स्टेशनों पर रेलवे तैयार कियोस्क उपलब्ध कराएगा, जिससे छोटे उद्यमियों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। योजना में स्थानीय हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद और पारंपरिक कारीगरी से जुड़ी वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...