मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप पर लोड 2400 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने राजस्थान निवासी तस्कर भैरो राम को गिरफ्तार किया है, जबकि बोलेरो सवार कुछ तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एसडीपीओ पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पिपरी चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी की। इस बीच पिकअप और बोलेरो चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी घुमा लिया। इसके बाद पुलिस ने पीछाकर शराब लदी पिकअप को पकड़ लिया, जबकि बोलेरो लेकर चालक भाग गया। पिकअप पर विभिन्न ब्रांडों की 2400 लीटर शराब लदी थी। एसडीपीओ पूर्वी टू ने बताया कि गिरफ्तार भैरो राम के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उससे पूछताछ की गई है, जिसके आधार पर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुल...