गोपालगंज, अगस्त 23 -- (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) अगस्त के अंतिम सप्ताह में विद्यालयों के लिए छुट्टी और कार्यदिवस का ऐसा क्रम बना है कि शिक्षकों को तारीख याद रखने के लिए भी कैलेंडर और अवकाश सूची का सहारा लेना पड़ रहा है। 24 अगस्त से 31 अगस्त तक लगातार छुट्टी और विद्यालय खुलने के दिन बदलते रहने के कारण शिक्षकों के बीच इसे लेकर चर्चा है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर स्कूल खोलने के आदेश का विरोधतारीखों को याद रखने का ट्रिक इसी बीच इस पूरे क्रम को आसानी से याद रखने का एक मजेदार ट्रिक भी सामने आया है, जिसे शिक्षक आपस में साझा कर रहे हैं। इस ट्रिक के अनुसार 24, 26, 28 और 30 अगस्त सम संख्या वाली तारीखें हैं और इन दिनों छुट्टी है। वहीं 25, 27, 29 और 31 अगस्त विषम संख्या वाली तारीखें हैं और इन दिनों विद्यालय खुले रहेंगे। यानी 24 अगस्त से शुरू...