ललितपुर, मई 17 -- ललितपुर। सिद्धन रोड स्थित कला भवन में कलाविद् ओमप्रकाश बिरथरे आगामी 24 तारीख से 21 जून तक विशिष्ट कला शिविर आयोजित कर रहे हैं। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को 'पेन्टिंग विद् ऑयल कलर्स' की बारीकियां सिखाई जाएंगी। जिसका समय सायं 04.00 से 05.30 बजे तक रहेगा। शिविर आयोजक ओमप्रकाश बिरथरे ने बताया कि इस विशिष्ट कला शिविर में चित्र रचना तेल रंग के माध्यम से कैनवास, हार्डबोर्ड, आयलशीट पर ब्रश और नाइफ का प्रयोग करते हुए विभिन्न विधाओं से चित्र बनाने का अभ्यास कराया जायेगा। इस तकनीक से निर्मित चित्र कालजयी होते हैं। आधुनिक काल में इस विधा का प्रयोग सर्वाधिक हो रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू इस तरह के शिविर बड़े शहरों में बहुत मंहगे संसाधनों पर उपलब्ध हो पाते हैं। यह शिविर कला साध...