काशीपुर, जून 29 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार के साथ 24 से अधिक युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अलका पाल ने नए सदस्यों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। अलका पाल ने कहा कि भर्ती घोटालों, रोजगार के सीमित अवसरों, नीट परीक्षा में पेपर लीक और बंद पड़े उद्योगों के कारण युवा भाजपा की नीतियों से निराश हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, युवा कांग्रेस नेता अक्षित मिड्ढा, आरपी सिंह, मो. फुरकान, मो. नसीर हुसैन, दीपक कुमार, जसवंत सिंह, ऋषभ कुमार, अंकुर कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता म...