भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर। दानापुर मंडल में किये जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। भागलपुर-अजमेर 24 सितंबर व 01 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। अजमेर-भागलपुर 26 सितंबर व 03 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। उधना-मालदा टाउन 24 सितंबर व 01 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। मालदा टाउन-उधना 27 सितंबर व 04 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त रहने की सूचना रेलवे की तरफ से यात्रियों को दी जा रही है। ताकि उक्त तिथि को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- बरौनी में लाइन ब्लॉक से बिहार के छपरा, कटिहार व जयनगर की ट्रेनें होंगी रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...