शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण और प्रवेश की तिथि फिर बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 24 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह के अनुसार समर्थ पोर्टल के माध्यम से 200 रुपये शुल्क जमा कर 19 सितंबर से पंजीकरण शुरू होगा। पंजीकरण कराने के बाद संबंधित संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने छात्रहित और संबद्ध महाविद्यालयों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया है। एलएलएम प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए भी प्रवेश की अंतिम तिथि 24 सितंबर रहेगी। सभी संस्थानों को निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए फि...