बोकारो, जुलाई 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है। पिछले 24 वर्षों के दौरान एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। बीते गुरुवार को धनबाद एसीबी की टीम ने पेटरवार प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रधान सहायक गुलाम रसूल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह पेटरवार में एसीबी की पहली कार्रवाई नहीं है, बल्कि पिछले दो दशकों में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई पांचवीं बड़ी कार्रवाई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2002 में एसीबी रांची ने पेटरवार अंचल के तत्कालीन अंचल अधिका...