प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात जिले के लगभग 2900 शिक्षामित्रों के लिए मंगलवार खुशियां लेकर आ रहा है। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार सुबह 10 बजे से शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये मानदेय की औपचारिक शुरुआत होगी।इस अवसर पर 23 विकास खंड और एक नगर क्षेत्र से कुल 24 शिक्षामित्रों को 18 हजार का डेमो चेक दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सहित सभी विधायक, एमएलसी, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हर्षिका सिंह, डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, एडी बेसिक संजय कुमार कुशवाहा आदि शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ मिलेगा यह भी पढ़ें- आज सम्मान समारोह, शिक्षामित्रों को सूचना तक नहीं यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों को आज मिलेगा बढ़े मानदेय का तो...