सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी । मध्य विद्यालय बनगांव बाजार में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ प्रखंड इकाई के तत्वावधान में आयोजित समारोह में संघ के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह की सफलता पर आयोजन समिति के 24 सदस्यों सह शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के बीच संघ द्वारा प्रकशित स्मारिका ' कल्याण की उड़ान -2' की प्रति भी वितरित की गई। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने कहा कि शिक्षकों के हित में किए गए प्रयासों व समस्याओं के निदान को स्मारिका में संकलित किया गया है। यह स्मारिका एक दस्तावेज है जो संघ की पृथक छवि को प्रतिस्थापित करते हुए शिक्षकों के साथ संवाद का एक अच्छा माध्यम बनेगी। उन्होंने शिक्षा व शिक्षकों के हित में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा कर प्रदेश सचिव जीत...