साहिबगंज, जून 19 -- साहिबगंज। जिले में 24वें नए अपर समाहर्ता विजय कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय में योगदान दिया। इससे पहले वे रांची में वन ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में उपसचिव के पद पर पदस्थापित थे। निवर्तमान अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत पिछले दिनों स्वत प्रभार देकर विरमित हो गए थे। उधर, नए अपर समाहर्ता ने कहा सरकार के विकास व कल्याणकारी योजनाओं को समय पर लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, नप कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।फोटो नंबर 2, कैप्सन : अपर समाहर्ता का स्वागत करते कार्यपालक दंडाधिकारी । यह भी पढ़ें- धनबाद के नए अपर समाहर्ता प्रदीप शुक्ला ने संभाला पदभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...