चतरा, फरवरी 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि प्रखंड के मिसरौल पंचायत के एक 24 वर्षीय ममता कुमारी पति निर्मल ठाकुर के नाम वृद्धा पेंशन और मइंया सम्मान योजना लेने का सनसनीखेज समाचार प्रकाश में आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब बीडीओ देवलाल उरांव ने महिला के नाम नोटिस भेजकर वृद्धा पेंशन का पैसा जमा करने का नोटिस भेजा। इधर लाभुक ममता ने थाना को आवेदन देकर वृद्धा पेंशन का लाभ लेने से इंकार करते हुए साइबर अपराधियों का साजिश बतायी है। जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रशासन द्वारा पिछले 12-13 माह से ममता कुमारी के नाम वृद्धा पेंशन और मइंया सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ ने ज्ञापांक 959 के माध्यम से लाभुक को सरकारी पैसा वापस करने का नोटिस भेजा। इधर नोटिस मिलने के बाद ममता के होश उड़ गये। ममता के भाई का कहना है कि मइंया योजना का लाभ तो ...