बगहा, अप्रैल 24 -- श्रीनगर। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की सुबह फूलियाखाड़ पंचायत स्थित समधोआ पुल के समीप छापेमारी कर 24 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। हालांकि इस दौरान धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जामदार राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही धंधेबाज शराब से भरी बोरी फेंककर व पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान बोरी से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।पुलिस फरार धंधेबाज की पहचान में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...