24 लीटर चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार
औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में मद्य निषेध थाना की पुलिस ने 14 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लगभग विशाल कुमार के रूप में की गई है जो जलपुरा का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध शराब लेकर पंचरुखिया मोड़ से हसपुरा रोड की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मार्ग पर छापेमारी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास पिट्ठू बैग से 14 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 1088 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.