रायबरेली, जुलाई 31 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन में डॉ रमेश यादव की टीम ने कई स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की। इसके दौरान सरेनी क्षेत्र के बैरुआ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी की गई। इसमें 60 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया और 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि एक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...