मधेपुरा, जनवरी 31 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत वार्ड 10 राम टोला में महादलित विकास मिशन योजना के तहत सामुदायिक भवन सह वर्कशेड बेकार हो गया है। वर्ष 2020-21 में 23 लाख 955 की राशि से वर्कशेड का निर्माण किया गया था, जहां अब घास फूस व जंगल उग आए हैं। लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए इस सामुदायिक भवन का शिलान्यास विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव द्वारा किया गया था। जिन्होंने पंचायत के अलग-अलग वार्ड में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च कर जिस उद्देश्य से भवन निर्माण किया गया वह सरजमीन पर सार्थक नजर नहीं आ रहा है। मामले में बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि स्थल जांच कर तत्काल कार्य शुरू करवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.