वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। धागा कारोबारी से 24 लाख 18 हजार 916 रुपये की धोखाधड़ी में चौक पुलिस ने भदोही के कटरा बाजार निवासी मयंक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कालीन व्यापारी मयंक ने चौक के कारोबारी से एडवांस में माल लिया था लेकिन भुगतान नहीं कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को भदोही स्थित उसके फर्म से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...