बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- सिरसागंज थाना पुलिस ने दूसरे राज्य के लोगों से फोन से बात कर उनकी फर्म एवं होटलों को रेंटिग देने के बहाने से 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी किए गए 10,500 रुपये, एक मोबाइल, चार पासबुक, एक चेक बुक, आधार और पेन कार्ड बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने बताया कि अनुराग उर्फ गोपाल पुत्र सुरेन्द्र कुमार मूल निवासी ग्राम नगला मुइउद्दीनपुर पोस्ट खुर्जा थाना खुर्जा सिटी जनपद बुलंदशहर हाल निवासी रामचरन वाली गली द्वारा अपने सह अभियुक्त शैलेंद्र एवं अन्य साथी के साथ मिलकर तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मोबाइल के माध्यम से दूसरे राज्य के लोगों से फोन पर बात कर उनकी फर्म एवं होटलों को रेंटिग देने के बहाने अपनी बात...